Chikheang Publish time 2026-2-25 01:56:33

1971 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का निधन, ब्रिगेड मेजर के रूप में रहे थे तैनात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/jagran-photo-1771964645994_m.webp

1971 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का निधन (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, इंदौर। 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक व सेना मुख्यालय में क्वार्टर मास्टर जनरल पद से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का सोमवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह महू के गांगलिया खेड़ी के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार कोदरिया मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

1971 के युद्ध में उन्होंने पूर्वी मोर्चे पर अहम भूमिका निभाई थी। उस समय वह ब्रिगेड मेजर के रूप में तैनात थे। भारतीय सेना ने मुक्ति वाहिनी के साथ मिलकर सूरमा नदी पार कर बांग्लादेश में प्रवेश किया और 14 दिसंबर को हरिपुर ऑयल रिफाइनरी पर कब्जा किया।

16 दिसंबर को सिलहट में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के दौरान वह उपस्थित थे। उनके नेतृत्व और साहस के लिए उन्हें मेंशन इन डिस्पैच से सम्मानित किया गया। वह आगे चलकर डोगरा रेजिमेंट के कर्नल कमांडेंट और इंफेंट्री स्कूल के कमांडेंट भी रहे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: 1971 युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल शेर अमीर सिंह का निधन, ब्रिगेड मेजर के रूप में रहे थे तैनात