LHC0088 Publish time 2026-2-25 01:56:29

बंगाल की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स वाले ई-मेल से मचा हड़कंप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/police-team-1771964847640_m.webp

बंगाल की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकात। बंगाल के न्यायिक गलियारों में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोलकाता समेत राज्य के जिलों की छह अदालतों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

अज्ञात प्रेषक द्वारा भेजे गए संदेश में दावा किया गया था कि अदालत परिसरों में आरडीएक्स रखा गया है और दोपहर तक सब कुछ उड़ा दिया जाएगा।

इस धमकी के बाद कोलकाता स्थित नगर सत्र न्यायालय, बैंकशाल कोर्ट, आसनसोल कोर्ट, दुर्गापुर कोर्ट, हुगली जिले के चुंचुड़ा कोर्ट और मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आनन-फानन में पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभालते हुए संबंधित परिसरों को खाली कराया और डाग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी अभियान शुरू किया। काफी देर तक चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई लेकिन अंत में कुछ नहीं निकला।
जजों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी

मुख्य सचिव मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान न्यायाधीशों और आम जनता की सुरक्षा का पूरा आश्वासन देते हुए कहा कि न्यायिक कार्य और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगे न्यायाधीशों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने स्पष्ट किया कि पुलिस की साइबर सेल इन ई-मेल के स्त्रोत का पता लगाने में जुटी है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बंगाल की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, आरडीएक्स वाले ई-मेल से मचा हड़कंप