cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

Weather Forecast: होली से पहले ही चढ़ा पारा! कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का संकेत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Weather-1771962077675_m.webp



जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Weather Update: फरवरी माह में 11 में से दो विक्षोभ ही प्रभावी साबित हो सके हैं। जिससे हल्की वर्षा हुई। बाकी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ ही अब रात का पारा चढ़ने लगा है।

अधिकतम तापमान मंगलवार को 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसे मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन होने का दावा किया गया है। दिन और रात का पारा चढ़ने से मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक 32 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचने के आसार जताए हैं। दो मार्च तक विक्षोभ सक्रिय होने से सूर्यदेव की तपिश बढ़ने से होली त्योहार पर पसीना छूटने की संभावना है।

सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 91 और न्यूनतम प्रतिशत 33 रहा। दिन में उत्तर पश्चिमी दिशा से 4.9 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अमूमन फरवरी के अंत में कानपुर का औसत अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता था लेकिन हाल के वर्षों में यह 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वर्ष 2025 में फरवरी महीने के अंत में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

पिछले 10 सालों में 2021, 2023, और 2025 ऐसे प्रमुख वर्ष रहे हैं जब 28 फरवरी के आसपास तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। इस बार भी फरवरी के अंत में पारा 32 से 33 के करीब पहुंचने के प्रबल आसार हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: Weather Forecast: होली से पहले ही चढ़ा पारा! कानपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का संकेत