बक्सर में डांसर संग अश्लील गाने पर वीडियो वायरल होने के बाद ASI पर गिरी गाज, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/suspend-1771959677681_m.webpजागरण संवाददाता, बक्सर। एक निजी कार्यक्रम में नर्तकी के साथ एएसआई द्वारा अश्लील गाने पर अभद्र हरकत करने का वीडियो प्रसारित होने के बाद एसपी ने निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
मामला बगेन गोला थाना में तैनात एएसआई मनीष कुमार से जुड़ा है। प्रसारित वीडियो में अश्लील गाने पर डांस कर रही नर्तकी को एएसआई गोद मे बैठाकर पकड़े मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद डुमरांव एसडीपीओ को जांच का आदेश दिए थे। रिपोर्ट आने के बाद एएसआई मनीष कुमार को निलंबित किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, बक्सर। अपराध के विरुद्ध जारी कार्रवाई के तहत सोमवार को विभिन्न मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कोर्ट से जारी दो दर्जन वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस कार्यालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शराब के विरुद्ध कार्रवाई में 22 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 15 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं नशे की हालत में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जुर्माना के लिए कोर्ट को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा वाहन जांच के दौरान जब्त वाहनों से 2.04 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।
यह भी पढ़ें- गोपालगंज में राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर ठगी, करीब पांच लाख रुपये ऐंठकर दुल्हनें हुईं फरार
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय : 307 KM रेल नेटवर्क बढ़ेगा, DDU–झाझा, गोंदिया–जबलपुर व गम्हरिया–चांडिल में मल्टी-ट्रैकिंग को मंजूरी
यह भी पढ़ें- रोहतास में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने की युवक की जमकर पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]