cy520520 Publish time Yesterday 23:57

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-विराट अपने करियर में नहीं कर सके ऐसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/25/article/image/Harry-Brook-1771958244188_m.webp

हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकल में खेले गए मुकाबले में शतक लगाया। उन्होंने सेंचुरी लगाकर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई। इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कारनामा किया है, जो भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं कर सके।

ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रूक की पारी का ही नतीजा था कि इंग्लिश टीम ने मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस पारी के साथ इंग्लिश कप्तान ने इतिहास रच दिया है, वे खास कारनामा करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रूक अब दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है। उनसे पहले ये कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था। टी20 वर्ल्ड कप में ब्रूक से पहले कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था।

गेल ने 98 रन बनाए थे, जो अब ब्रूक ने 100 रन बनाकर तोड़ दिया है। हैरानी की बात ये है कि रोहित और विराट जैसे दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप में कभी शतक नहीं लगा सके हैं। इसी के साथ ब्रूक बतौर कप्तान शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंग्लैंड ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने पल्लेकल में खेले गए मुकाबले में 164 रन बनाए थे और इंग्लैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था। इस स्कोर को ब्रूक की अगुवाई वाली टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने मैच को अंत के ओवर तक ले जाने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड मैच जीतने में कामयाब रहा। शाहीन अफरीदी ने इंग्लिश टीम के शुरूआत में तीन विकेट हासिल किए थे लेकिन मध्य ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाज ब्रूक को नहीं रोक सके और पाक को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड से हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसानी से समझें पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: हैरी ब्रूक के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने T20 World Cup में सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-विराट अपने करियर में नहीं कर सके ऐसा