LHC0088 Publish time Yesterday 22:56

गबज हाल! 50 लाख में बनी सड़क तुरंत टूटने लगी, मेवात में बढ़ा हादसों का खतरा; ग्रामीणों में भारी रोष

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Jagran-News-(623)-1771953743360_m.webp

50 लाख में बनी सड़क उखड़ने लगी। जागरण



संवाद सहयोगी, नगीना (मेवात)। मेवात के नगीना में खेड़ली कलां से कुलताजपुर कलां को जोड़ने वाली सड़क बनने के तुरंत बाद ही जगह-जगह से टूटने लगी है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए इस पुनर्निर्माण पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क समय से पहले ही जर्जर हो गई है। हालत यह है कि सड़क की साइड में बने गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
हादसों का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के में बने जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेतों के अभाव में अनजान राहगीरों के लिए यह मार्ग खतरनाक बन चुका है। कई वाहन चालक अचानक गड्ढों में फंसकर संतुलन खो बैठते हैं, इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
पूरी तरह टूट गई सड़क

ग्रामीण सचिन, सूरजपाल, साकिर का कहना है कि जिस उम्मीद के साथ सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था, वह पूरी तरह टूट गई है। लोगों को उम्मीद थी कि नई सड़क से आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा। लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। इससे लोगों में भारी रोष है।

सड़क के साथ बनी बर्म (किनारे की पट्टी) भी जगह-जगह से धंसने और टूटने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब सड़क निर्माण में बढ़िया सामग्री और उचित तकनीक का प्रयोग नहीं किया जाता है तब सड़क जल्दी उखड़ने लगती है। बर्म का टूटना इस बात का संकेत है कि आधार परत और किनारों की मजबूती पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
मामले की जांच कराने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की तुरंत मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल खेड़ली कलां से कुलताजपुर कलां तक की यह सड़क लोगों के लिए राहत के बजाय चिंता का कारण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 10 दिन में भरे जाएंगे सड़कों के 5000 गड्ढे, अभियान के प्रथम चरण के लिए रखा गया यह लक्ष्य


इस संबंध में जल्द जांच की जाएगा और समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। अगर कहीं से कोई कमी आई है तो उसे भी दुरुस्त कराया जाएगा। - आस मोहम्मद, एसडीओ लोक निर्माण विभाग फिरोजपुर झिरका
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गबज हाल! 50 लाख में बनी सड़क तुरंत टूटने लगी, मेवात में बढ़ा हादसों का खतरा; ग्रामीणों में भारी रोष