Chikheang Publish time Yesterday 22:27

बलरामपुर में जमीन विवाद में मारपीट के दो मामलों में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Fir-1771953631811_m.webp



जागरण संवाददाता, बलरामपुर। जमीन विवाद में मारपीट के अलग-अलग मामलों में 10 लोगों के विरुद्ध गौरा चौराहा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मेघाली सिंह के आदेश पर गौरा चौराहा के पकड़ी पटोहा गांव निवासी संतोष कुमार, अशोक कुमार, पेशकार व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

वहीं तुलसीपुर के जद्दापुर गुदरा गांव निवासिनी प्रीति गुप्ता की तहरीर पर तकिया कैलाशगढ़ निवासी रामकुमार उर्फ साधु, शीला उर्फ मुन्नी, राम लौटन, राजेंद्र व अर्जुन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है।


गौरा चौरा के पकड़ी पटोहा निवासी कैलाश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप लगाया कि 27 दिसंबर 2025 को गांव के ही संतोष कुमार, अशोक कुमार, पेशकार व दो अन्य ने खेत की मेढ़ काट दी। विरोध करने पर पिटाई की। घर आया और चचेरे भाई पुजारी के साथ बाइक से थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे तभी गांव के पास रोककर मारा-पीटा और विपक्षियों ने प्राथमिकी भी दर्ज करा दी।

पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो मेडिकल कराकर छोड़ दिया। एक जनवरी 2026 को एसपी को भी प्रार्थना दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ तुलसीपुर के जद्दापुर के मजरे गुदरा निवासिनी प्रीति गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरा चौराहा के तकिया कैलाशगढ़ गांव में विद्यालय का संचालन कर रही है।

वर्ष 2013 में विद्यालय का निर्माण कराया गया था। गांव के राम कुमार से 50 हजार रुपये में शौचालय निर्माण के लिए जमीन खरीदी। पूरे पैसे का भुगतान करने के बाद भी बैनामा नहीं किया। विपक्षी राम कुमार ने 20 फरवरी को विद्यालय के बरामदे की दीवार तोड़कर छज्जे पर जबरन निर्माण कराने लगा। विद्यालय की सीढ़ी, नल, रेलिंग, छज्जा, दरवाजे का पिलर, पानी की टंकी, खिड़की, वाटर कनेक्शन पाइप, टोटी, वाश बेसिन व बच्चों के बैठने का बेंच तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने बीच में छोड़ा वर्ल्ड कप, क्या नहीं खेलेंगे जिम्बाब्वे वाला मैच? परिवार के ऊपर आई ये मुसीबत

शाम करीब छह बजे मना करने गई तो गांव के ही राम कुमार उर्फ साधु, शीला उर्फ मुन्नी, राम लौटन, राजेंद्र व अर्जुन ने पिटाई की। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बलरामपुर में जमीन विवाद में मारपीट के दो मामलों में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज