गोरखपुर से दस दिन चलेंगी 245 होली स्पेशल बस, दिल्ली और कानपुर समेत इन रूटों के यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/UP-roadweys-1771951310719_m.webpजागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर्व पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से विभिन्न रूटों पर 245 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। अतिरिक्त बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बसों की मरम्मत व सफाई-धुलाई अंतिम चरण में है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुसार निर्धारित तिथि में गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो के अलावा देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सोनौली और पडरौना डिपो आदि से विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से दिल्ली के लिए 36 बसें चलती हैं, होली स्पेशल 45 और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से लखनऊ के लिए 65 बसें चलती हैं।
जरूरत पड़ने पर चलेंगी और बसें
होली में 80 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से कानपुर के लिए चलने वाली 26 बसें के अलावा 50 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से प्रयागराज के लिए 26 बसें चलती हैं और 40 बसें चलाई जाएंगी। वाराणसी के लिए 28 बसें चलती हैं और 40 बसें चलाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर और बसें चलाई जाएंगी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/24/template/image/UP-Roadways-(1)-1771951186662.jpg
संचालन के लिए अतिरिक्त बसों का निर्धारण सुनिश्चित कर लिया गया है। तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। लंबी दूरी के अलावा लोकल रूटों पर भी यात्रियों को विशेष ख्याल रखा गया है। होली पर्व के दौरान रुटीन बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे, ताकि गोरखपुर पहुंचे यात्री समय से अपने घर तक पहुंच जाएं। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को होली पर्व के दौरान आवागमन में कोई असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें- पडरौना में बनेंगी नई सड़कें, नगर पालिका ने तैयार किया 7.50 करोड़ का प्रस्ताव, वार्डों की बदलेगी सूरत
बसों के निर्बाध व सुरक्षित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चालक, परिचालक और संबंधित कर्मी की छुट्टियां रद् कर दी गई हैं। लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। नियमित दस दिन तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]