cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में की सहभागिता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/mohan_yadav_ujjain-1771949742096_m.webp



डिजिटल टीम, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में सहभागिता कर ‘आरती भोग प्रसाद’ का विमोचन किया तथा प्रदेशभर से आए ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के द्वारा भारतीय डाक विभाग से उज्‍जैन के श्री महाकालेश्‍वर मंदिर तथा श्री ओंकारेश्‍वर ज्‍योर्तिलिंग मंदिर की प्रसादी आमजन तक पहुंचाने के लिए पोस्‍टल सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त उज्‍जैन के प्रसिद्ध स्‍थानों के संकलन पर आधारित पि‍क्‍टोरियल पोस्‍ट कार्ड का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
ग्रामीण डाक सेवक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की है नींव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों के हित में भारतीय डाक व्यवस्था ने अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध की है। ब्रिटिश काल से प्रारंभ व्यवस्थाओं को नया स्वरूप मिलता गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक व्यवस्था में निर्णायक परिवर्तन आये हैं और डाक विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने की ठोस पहल हुई है। एक समय सिर्फ चिट्ठियां पहुंचाने वाला विभाग अब बाबा महाकाल के प्रसाद के वितरण के लिए नई पोस्टल सेवा लागू करने तक अपनी यात्रा तय कर चुका है। डाक घरों के माध्यम से नागरिकों को बीमा योजनाओं, बचत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। खाते प्रारंभ करने से लेकर तीव्र गति से स्पीड पोस्ट और अन्य माध्यमों से ग्राहकों को लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीण डाक सेवक भारत की ग्रामीण अर्थव्‍यवस्था की मजबूत नींव है।
मध्‍यप्रदेश में 16 हजार 800 से ज्यादा ऊर्जावान ग्रामीण डाक सेवक

मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक हमारे सैनिक तथा हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही डाक पहुंचाने की परंपरा रही है। हमारे देश में डाक सेवकों का हृदय से सम्मान रहा है। बदलते दौर में देश के पोस्ट ऑफिस तीव्र गति से कार्य कर रहे हैं। डाक विभाग को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। विभाग को शत प्रतिशत कम्‍प्‍युटरीकृत तथा डिजिटलाईज किया जा रहा है। आमजन के हित में दिन रात अपनी भूमिका को सराहनीय रूप से निभाने के लिए हमारा डाक विभाग बधाई का पात्र है। सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण जीवन उपयोगी कार्यों में भी डाक विभाग की महती भूमिका है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में डाक विभाग नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मध्‍यप्रदेश में 16 हजार 800 से ज्यादा ऊर्जावान ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का काम कर रहे है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में की सहभागिता