मेरठ में हथियार तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Police-Arrest-1771949487147_m.webpमेरठ में हथियार तस्करी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो तमंचे बरामद
जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने हथियार तस्कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के कब्जे से एक-एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इस्लामाबाद निवासी समीर उर्फ मेढ़क व उसका पिता युसूफ हथियार तस्करी करते है। समीर कई बार हथियार तस्करी में जेल जा चुका है। कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया है।
जमानत पर आने के बाद समीर ने दोबारा से हथियार तस्करी शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस टीम ने समीर व उसके पिता को घर से गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपित पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पास के मुहल्ले में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि विकासपुरी निवासी समीर आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह जहां जाती है आरोपित उसके पीछे पहुंच जाता है। मंगलवार को वह बाजार जा रही थी। आरोपित पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अरोपित ने उसके साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]