फतेहपुर में दो बच्चों की मां का मतांतरण, पति ने लगाया अवैध निकाह का आरोप
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Unnao-Woman-Alleges-Forced-Conversion-1771947877726_m.webpजागरण संवाददाता, फतेहपुर। मोबाइल में वाट्सएप चैटिंग से मुस्लिम युवक के संपर्क में आई दो बच्चों की मां मायका जाने का बहाना बनाकर ससुराल से निकल गई। पति का आरोप है कि पत्नी को बहका कर आरोपित ने मतांतरण कराकर निकाह कर लिया...। बात करने पर पत्नी कहती है कि वह अब मुस्लिम बन चुकी है जबकि उससे तलाक तक नहीं लिया था।
हथगाम थाने के एक गांव में रहने वाले पीड़ित ने बताया कि वह संविदा अनुदेशक पद पर कार्यरत है, उसकी शादी 20 फरवरी 2021 को शहर क्षेत्र के वर्मा चौराहा स्थित एक मोहल्ले में हुई थी। शादी के बाद पत्नी से दो पुत्रों को जन्म दिया। दो वर्ष पूर्व पत्नी का स्वभाव बदल गया और रात भर वह किसी से मोबाइल वाट्सएप में चैटिंग व बात करने लगी।
15 अप्रैल 2024 को मायका जाने की बात कहकर घर से निकल गई। घर से जेवर व 21 हजार भी लेकर चली गई। मायका न पहुंचने पर उसने 7 जून 2024 को पत्नी से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पत्नी ने हथगाम थाने आकर उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया और बोली अब मैं तुम्हारे बच्चों के साथ नहीं रहूंगी।
पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी ने बताया था कि प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाने के एक मोहल्ले में रहने वाले मुस्लिम युवक ने उसका मतांतरण कराकर निकाह कर लिया है। उसके जीवित रहते बिना तलाक लिए पत्नी ने विधि विरुद्ध मतांतरण कर निकाह किया है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
हथगाम एसओ दुर्गेशप्रसाद गुप्ता ने बताया कि अभी तक पीड़ित उनके पास प्रार्थना पत्र लेकर नहीं आया है, आने पर जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]