cy520520 Publish time 2026-2-24 20:57:54

मुजफ्फरपुर के पारू में 700 एकड़ भूमि पर बनेगा मेगा औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार व निवेश को बढ़ावा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/paru-news--1771946893105_m.webp

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर । पारू में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसे लेकर तेजी से भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया चल रही है।

इसी कड़ी में अधिग्रहित किए जाने वाले भूखंड का ड्रोन से सर्वे किया गया है। इसकी वीडियोग्राफी और तस्वीर भी ली गई है। यह थ्रीडी मैपिंग और भूमि रिकार्ड अपडेट करने के उद्देश्य से किया जाता है।

ताकि बाद में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं हो। उक्त प्रक्रिया की फाइल बनाकर इससे संबंधित रिपोर्ट मोतीपुर क्लस्टर के उप महाप्रबंधक ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भेज दी है। अब इसी आधार पर आगे अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।

विदित हो कि अधिग्रहण को लेकर स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। सामाजिक प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा वर्तमान में छह सदस्यीय कमेटी स्थल निरीक्षण कर भूमि की किस्म, दर और वर्गीकरण निर्धारण कर रही है।

इसमें एक माह से अधिक का समय लगेगा। इसी आधार पर अधिग्रहित की जाने वाली का बाजार मूल्य तय किया जाएगा और इसी अनुसार रैयतों को मुआवजा भुगतान किया जाएगा।

बताया गया कि यह क्षेत्र पटना-बेतिया फोरलेन से सटा होगा, जहां मेगा फूड पार्क और अन्य उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

इसके लिए पारू अंचल के चतुरपट्टी, चैनपुर चिउटाहां, भोजपट्टी, हरपुर कपरफोरा और विशुनपुर सरैया में भूमि चिह्नित की जा चुकी है। अधिग्रहण को लेकर 297 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिला भू-अर्जन कार्यालय जनसुनवाई और भूमि का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना का भी प्रकाशन किया जा चुका है।
हाजीपुर-सुगौली रेललाइन से सटे होने का भी मिलेगा लाभ

इस परियोजना से पारू में निवेश, स्थानीय रोजगार और बेहतर बुनियादी ढांचे (बिजली, पानी, सड़क) का विकास होगा। बेतिया-पटना फोरलेन और हाजीपुर-सुगौली रेललाइन के करीब होने से यह एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनेगा।

आवागमन की सुविधा होगी तो क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। बाहर के उद्योगपति भी यहां उद्योग लगाने में दिलचस्पी लेंगे। यह मोतीपुर और बेला के बाद मुजफ्फरपुर में तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक विकास क्षेत्र होगा। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: मुजफ्फरपुर के पारू में 700 एकड़ भूमि पर बनेगा मेगा औद्योगिक क्षेत्र, रोजगार व निवेश को बढ़ावा