Chikheang Publish time 2026-2-24 20:28:04

दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग भी हो गई तय

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Special-Train-1771946345585_m.webp

दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें



जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे होली पर घर आने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए दो मार्च को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। वहीं, एक ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी।

ट्रेन 04203 स्पेशल दो मार्च को सुबह 8:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 04204 स्पेशल दो मार्च को रात 8:20 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

ट्रेन 04209 स्पेशल छह मार्च तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे वाराणसी से चलकर रात 3:30 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 1:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 04210 स्पेशल सात मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:25 बजे दिल्ली जंक्शन से चलकर रात 3:30 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। दोनों ही ट्रेनों में स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी की बोगियां होंगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग भी हो गई तय