LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, झांसी–मीरजापुर हाईवे पर कार से उतरी ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Chitrakoot-Highway-Accident-1771946005921_m.webp

शिवकुमारी व रानी देवी की फाइल फोटो। स्वजन



जागरण संवाददाता, चित्रकूट। लघुशंका के लिए कार से हाईवे पर उतरी ननद-भाभी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में स्वजन ने पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर में भर्ती कराया, जहां ननद शिवकुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। भाभी रानी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे झांसी–मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रैपुरा क्षेत्र के रामनगर कस्बे के पास हुई। महोबा जनपद थाना खन्ना कस्बा (हाल पता सुभाषनगर, महोबा नगर कोतवाली) निवासी 70 वर्षीय रामदीन प्रजापति का बीते सप्ताह मंगलवार को निधन हो गया था। उनके पुत्र त्रिभुवन प्रजापति परिवार के सात सदस्यों के साथ अस्थियां विसर्जन के लिए संगम, प्रयागराज जा रहे थे।

साथ में उनकी 38 वर्षीय पत्नी रानी देवी, 40 वर्षीय बहन शिवकुमारी, 19 वर्षीय भतीजा खेमचंद्र व रामसहाय समेत अन्य सदस्य थे। रात करीब एक बजे महोबा से निकली कार सुबह पांच बजे रामनगर पहुंची, जहां वाहन का अगला पहिया पंचर हो गया। खेमचंद्र कार खड़ी कर टायर बदलने लगा और अन्य सदस्य नीचे उतर गए।

इसी दौरान रानी और शिवकुमारी कार से करीब 20 मीटर दूर हाईवे किनारे लघुशंका के लिए गईं। तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि ट्रक तेज गति में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। परिवार अभी रामदीन के मौत से उबरा नहीं था कि दो और मौत ने तोड़ दिया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, झांसी–मीरजापुर हाईवे पर कार से उतरी ननद-भाभी को ट्रक ने कुचला