जल्द शुरू होगा नॉर्थ-साउथ कॉरीडोर का काम, 6 जनपद से होकर पहुंचेगा प्रयागरापज; 26895.17 लाख मंजूर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Gorakhpur-news-1771940082931_m.webpजागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नार्थ-साउथ कारीडोर परियोजना के प्रथम चरण की कार्यवृत्ति को वित्त नियंत्रक ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रथम चरण में पिपरहवा (कपिलवस्तु) से बर्डपुर तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य होगा। प्रथम चरण में 9.400 किमी लंबी सड़क के लिएरुपये की परियोजना तैयार की गई है।
वित्तीय स्वीकृति में भूमि का मुआवजा, सड़क के किनारे वृक्षों की कटाई और पोल शिफ्टिंग के साथ सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। यह कारीडोर बनने से कपिलवस्तु से प्रयागराज सीधा जुड़ जाएगा। यह कारीडोर छह जनपद से गुजरेगा।
परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृति
नार्थ-साउथ कारीडोर परियोजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई। इस स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब जल्द ही इसका काम शुरू होगा। इस कारीडोर के बनने के बाद गौतम बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु से संगमनगरी प्रयागराज सीधे जुड़ जाएगी।
इसका निर्माण पांच चरण में होगा। प्रथम चरण का निर्माण कार्य बर्डपुर से कपिलवस्तु के पिपरी तक होगा। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने इसका डीपीआर तैयार करके शासन में भेजा था। जिसे स्वीकृति मिल गई है। शासन ने धन का आवंटन भी कर दिया है। इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। पहले भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होगी। इसके बाद वन विभाग से अनापत्ति पत्र प्राप्त कर सड़क के किनारे लगे पेड़ की कटाई और पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। सभी कार्य एक साथ होंगे।
छह जनपद से गुजरेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर
नार्थ-साउथ कारीडोर छह जनपद से गुजरेगा। पिपरहवा (कपिलवस्तु) से कारीडोर शुरू होगा, जो प्रयागराज तक जाएगा। यह कारीडोर सिद्धार्थनगर से बस्ती, आंबेडकरनगर, जौनपुर, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। पिपरहवा से बर्डपुर के बाद यह नेशनल हाईवे 28 से जुंड़ जाएगी। इसके बाद बस्ती के फुटहिया ओवर ब्रिज से बस्ती-टांडा रोड से होते हुए जौनपुर के शाहगंज तहसील होते हुए प्रतापगढ़-प्रयागराज से प्रयागराज तक जाएगी।
नार्थ-साउथ कारीडोर को वित्तीय स्वीकृति मिल गई । प्रदेश के बजट में भी इस कारीडोर उल्लेख किया गया था। प्रथम चरण में पिपरहवा से बर्डपुर तक सड़क के चौड़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य कराया जाएगा। परियोजना का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है। -कमल किशोर, अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड
https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]