deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

पुलिसवालों की ये गलती पड़ी भारी, SSP ने एक झटके में 5 को किया सस्पेंड; पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश!

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Up-Police-12-1771939053041_m.webp

प्रतीकात्मक चित्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सर्विलांस टीम के पांच पुलिसकर्मियों ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। एसएसपी दफ्तर से ही संचालित सर्विलांस सेल के पांचों पुलिसकर्मी योजनाबद्ध तरीके से कोतवाली क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर पर जा धमके। मेडिकल स्टोर संचालक को उड़नदस्ता टीम, ड्रग विभाग विभाग की टीम बताकर मेडिकल स्टोर में छापेमारी शुरू कर दी।

संचालक कुछ समझ पाता कि उस पर प्रतिबंधित दवा बेचने का आरोप मढ़ दिया और हिरासत में लिया। छाेड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। जैसे-तैसे 40 हजार रुपये प्रबंध कर संचालक ने पुलिसकर्मियों को दिये, तब वह चंगुल से छूटा। इसी के बाद कहानी सामने आई।

सीओ कटघर वरुण कुमार की जांच में कहानी शीशे की तरह साफ हो गई। उनकी जांच रिपोर्ट पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने सर्विलांस प्रभारी वीर बोस, सिपाही शिवम चिकारा, विपिन शर्मा, यश दहिया, मनोज यादव को निलंबित कर दिया। पांचों के विरुद्ध विभागीय जांच भी बैठा दी है।

कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना रेती स्ट्रीट निवासी उवैद कुरैशी का मुहल्ले में ही मेडिकल स्टोर है। उवैद के अधिवक्ता भाई जमशेद कुरैशी के अनुसार, करीब एक माह पहले मेडिकल स्टोर पर सर्विलांस की टीम पहुंची। टीम ने अपने आप को उड़नदस्ता टीम, ड्रग विभाग बताकर मेडिकल स्टोर में छापेमारी करनी शुरू कर दी।

छापेमारी के दौरान भाई पर प्रतिबंधित दवाई भेजने का आरोप लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। भाई ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की और वहां लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ डीवीआर उखाड़ ले गए। भाई को हिरासत में लेकर चले गए।

उसे छोड़ने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। बाद में टीम ने 40 हजार रुपये लेकर भाई को छोड़ा। उवैद ने जब घटनाक्रम बताया तब वह भी दंग रह गए। भाई को लेकर एसएसपी के समक्ष पेश हुए और मामले में शिकायत की। एसएसपी ने सीओ कटघर वरुण कुमार को जांच सौंपी।

सीओ ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये जिसमें पांचों पुलिसकर्मी उवैद को साथ ले जाते दिखे। पांचों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किये गए। सवालों का सिलसिला शुरू हुआ तब प्रभारी समेत पांचों निरत्तर हो गए। फुटेज सामने होने के चलते घटना से इन्कार भी नहीं कर पाए।

इसी के बाद सीओ ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। जिसके बाद पांचों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो गई। बता दें कि सर्विलांस टीम में कुल नौ पुलिसकर्मी हैं, इसमें कई लंबे समय से तैनात थे। शेष को भी बाहर का रास्ता दिखाए जाने की तैयारी है।




प्रकरण में शिकायत पर सीओ कटघर को जांच सौंपी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट पर सर्विलांस प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।

- सतपाल अंतिल, एसएसपी





यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: कल खत्म हो रही है डेडलाइन, पर यूनिवर्सिटी कैंपस में अभी तक खिड़की-दरवाजे भी नहीं! https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पुलिसवालों की ये गलती पड़ी भारी, SSP ने एक झटके में 5 को किया सस्पेंड; पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश!