स्पा सेंटर पर छापेमारी कर एक युवक और तीन युवतियां को पकड़ा, नेपाली लड़कियों के पास मिले आधार कार्ड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Spa-Center-1771939220407_m.webpजागरण संवाददाता (आनंदनगर) महराजगंज। अवैध स्पा सेंटर पर मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियां पकड़ी गईं। युवतियां नेपाल की बताईं जा रही हैं। उनके पास से मिले भारतीय आधार कार्ड जांच में प्रथम दृष्टया फर्जी हैं। स्पा सेंटर को तत्काल प्रभाव से प्रशासन ने सील कर दिया है।
फरेंदा कस्बे के पूर्वी बाईपास पर ‘कंफर्ड स्पा सेंटर’ नाम से संचालित प्रतिष्ठान में अवैध गतिविधियां चलने की सूचना प्रशासन को मिली थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम व तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सेंटर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
युवक और तीन युवतियां मौके से पकड़े
कार्रवाई के दौरान एक युवक और तीन युवतियां मौके पर मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच में युवतियों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद होने की बात सामने आई है। प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान संदिग्ध है। पुलिस इस संबंध में गहन छानबीन कर रही है।
स्पा सेंटर संचालक के पास संचालन से संबंधित कोई वैध अभिलेख या अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं मिला। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई है। सेंटर को दोबारा सील कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है। फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और अन्य संभावित आपराधिक पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
चेतावनी के बाद भी दोबारा गुपचुप तरीके से संचालित हो रहा था सेंटर
बीते जनवरी में गोरखपुर में हुई एक चर्चित घटना के बाद प्रशासन ने कस्बे के होटल और स्पा सेंटरों की सघन जांच अभियान चलाया था। उसी दौरान पूर्वी बाईपास पर संचालित इस स्पा सेंटर की भी जांच की गई थी, जहां कई अनियमितताएं सामने आई थीं। आवश्यक दस्तावेजों और वैध अनुमति के अभाव में प्रशासन ने सेंटर को बंद करने की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़ें- युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को पेट्रोल छिड़ककर जलाया फिर खुद को किया आग के हवाले, प्रेमी की मौत; प्रेमिका गंभीर
हालांकि आरोप है कि चेतावनी के कुछ समय बाद ही संचालक ने बिना किसी वैधानिक अनुमति के दोबारा सेंटर का संचालन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आधा शटर खोलकर गुपचुप तरीके से गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, ताकि बाहरी तौर पर सेंटर बंद दिखाई दे। स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद पुनः छापेमारी कर कार्रवाई की गई। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]