LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

गौतम गंभीर की पॉलिटिक्‍स ने भारतीय टीम को किया बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच पर लगाया गंभीर आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Gautam-Gambhir-1771937159224_m.webp

गौतम गंभीर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार की वजह से टीम इंडिया का सेमीफाइनल का रास्ता आसान नहीं होने वाला है। भारत की करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट अहमद शहजाद का कहना है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की राजनीति की वजह से भारतीय टीम की छबि खराब हुई है।

शहजाद ने गंभीर पर भारतीय टीम में राजनीति को घुसाने का आरोप लगाया। उनका मानना है कि टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी लेकिन उन्हें सही मैनजमेंट के तहत खिलाया नहीं जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल की वजह वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई, जिसकी काफी आलोचना हुई। शहजाद भी यही आरोप लगा रहे हैं कि गंभीर खिलाड़ियों को ठीक तरीके से मैनज नहीं कर पा रहे हैं।
अहमद शहजाज ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना

पाकिस्तान के एक शो \“हारना मना है\“, पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा, “आप किसी भी क्षेत्र में काम के लिए आते हैं, तो उसके लिए आपको पूरी एकाग्रता की आवश्यकता होती है। गंभीर ने राजनीति में कदम रखा और उनकी सोच पूरी तरह से बदल गई। राजनीति में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने अब राजनीति को टीम के माहौल में ला दिया है। गंभीर की इस राजनीति की वजह से भारतीय टीम की छबि को नुकसान पहुंचा है।“

शहजाद का मानना है कि कुलदीप यादव जैसे मैच विनर को टीम से बाहर रखना भारत का गलत फैसला है। इस तरह के खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, टीम के पास जो खिलाड़ी हैं, उनका ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। आपके पास कुलदीप यादव जैसा मैच विनर है लेकिन उसे प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा रहा है।
अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी अक्षर पटेल को बाहर बिठाना एक हैरानी भरा फैसला था। अक्षर ने टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें बाहर रखा गया। ये फैसला टीम के लिए नुकसानदायक साबित हुआ क्योंकि सुंदर ने न तो 4 ओवर की गेंदबाजी की और न ही वे बल्लेबाजी में रन बना सके।

यह भी पढ़ें- \“बचपन में कोहली तो अब गिल हैं आइडल…\“, रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले Angkrish Raghuvanshi की जुबानी

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W 1st ODI: बेथ-एलिसा के आगे स्मृति-हरमनप्रीत की मेहनत गईं बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गौतम गंभीर की पॉलिटिक्‍स ने भारतीय टीम को किया बर्बाद, पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच पर लगाया गंभीर आरोप