फोरलेन के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा न मिलने पर किसानों में आक्रोश, 26 को आंदोलन करने की चेतावनी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/deoria-news-1771933521987_m.webpसंवाद सूत्र, सलेमपुर। बाईपास से नवलपुर होते हुए भागलपुर तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का अब तक उचित मुआवजा न मिलने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद भी अब तक समुचित मुआवजा नहीं दिया गया है, जो सरासर अन्याय है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिला तो 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे लक्ष्मण चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सपा जिला सचिव देशराज यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उनके साथ हो रही नाइंसाफी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों के हित में तत्काल प्रभाव से मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में संजय यादव (प्रधान), गुलाब यादव, वीरेंद्र दूबे, बीरबल प्रसाद, संजय कुशवाहा, सुभाष यादव, धर्मनाथ यादव, लल्लन दूबे सहित अन्य किसान व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी में 580 करोड़ रुपये से स्थापित होगी बीयर फैक्ट्री, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]