deltin33 Publish time 2026-2-24 16:26:25

साइबर ठगों ने 38 दिन में महिला के खाते से उड़ाए 11.13 लाख रुपये, फ्रॉड होने पर करें कॉल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/18_06_2025-cyber_crime_23967254-1771931084092-1771931103413_m.webp

साइबर ठगों ने 38 दिन में महिला के खाते से उड़ाए 11.13 लाख रुपये।



जागरण संवाददाता, साेनभद्र। पुलिस विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद साइबर ठग आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। ठगों ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर की निवासी महिला मधुमती देवी के खाते से 38 दिन में 11 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली।

महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब वह बैंक से रुपये निकालने गई। उसकी तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मधुमती देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसका खाता इंडियन बैंक शाखा शाहगंज में है। इस बचत खाते में कुल 11 लाख 13 हजार रुपये था। जब वह 21 फरवरी को को पैसा निकालने बैंक शाखा गई तो उसके खाते में कोई पैसा नहीं था। इससे वह घबरा गई।

उसने शाखा प्रबंधक से पूछा तो पता चला कि आपके खाते से पैसा पेटीएम के माध्यम से निकल गया है। उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। महिला ने बताया कि पेटीएम उसका भतीजा चलाता था, जिसने कोई पैसा नहीं निकाला गया है।

महिला के अनुसार यह रुपये छह दिसंबर से 14 जनवरी के बीच निकाला गया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी आधार, पैन, बैंक खाता विवरण, ओटीपी पासवर्ड आदि किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें।

साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाने से संपर्क करें। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: साइबर ठगों ने 38 दिन में महिला के खाते से उड़ाए 11.13 लाख रुपये, फ्रॉड होने पर करें कॉल