IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने बीच मैच संभाली कप्तानी, चोटिल हरमनप्रीत कौर के बारे में बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/harryinjury-1771929818235_m.webpहरमनप्रीत कौर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गईं और फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं लौटीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में पहले वनडे में स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाली।
बीसीसीआई ने भारत की पारी के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, \“हरमनप्रीत कौर को बल्लेबाजी के दौरान बाएं टखने में चोट लगी। मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर ध्यान रख रही है। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना भारतीय टीम का नेतृत्व कर रही हैं।\“
𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘
Captain Harmanpreet Kaur has not taken the field in the second innings after sustaining an injury to her left knee while batting. The BCCI Medical Team is monitoring her progress. Vice-captain Smriti Mandhana is leading the side in her absence.#TeamIndia |…— BCCI Women (@BCCIWomen) February 24, 2026
बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हरमनप्रीत कौर की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें असल में चोट क्या लगी है। भारतीय पारी के 38वें ओवर में कौर को मैदान पर उपचार लेते हुए देखा गया। कौर तब 67 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रही थीं।उन्होंने खेलना जारी रखा और 84 गेंदों में तीन चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना (58) और काश्वी गौतम (43) की पारियों के दम पर 214 रन बनाए। भारत की पारी 48.3 ओवर में ऑलआउट हुई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मुनी (76) और कप्तान एलिसा हीली (50) के अर्धशतकों के दम पर 38.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 70 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से जीता। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को होबार्ट में खेला जाएगा। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]