कन्नौज में बिन फेरे लौटी बारात: दुल्हन के पिता की मांग सुनकर दूल्हा पक्ष रह गया हैरान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Barat-Turned-Back-1771925976635_m.webpजागरण संवाददाता, कन्नौज। कन्नौज में शादी के लिए पहुंची बरात बिना दुल्हन के ही वापस आ गई। ये ही नहीं, दूल्हे पक्ष को थाने में भी बैठना पड़ गया। दुल्हन के पिता ने डिमांड ही कुछ ऐसी रख दी कि वर पक्ष के लोग हैरान रह गए।
बेटी की विदाई करने से पहले पिता ने लड़के वालों से 20 हजार रुपये देने की बात रख दी। लबरात घर आने के बाद लड़की के पिता ने विदाई करने से इन्कार कर दिया। शिकायत पुलिस से की।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से तय हुई थी। बरात 21 फरवरी को आनी तय थी। बरात आने से करीब एक माह पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। पुलिस ने युवती को पकड़ा और स्वजन के सिपुर्द किया, लेकिन युवती दोबारा लापता हो गई।
इससे लड़के के पिता ने लड़की के पिता से बात की तो छोटी बेटी के साथ शादी तय कर दी। लड़के वाले 21 फरवरी की करीब 15 लोग बरात लेकर आए गए। बरात के स्वागत की कोई तैयारी नहीं थी। लड़की के पिता ने शादी करने से इन्कार कर दिया। साथ ही लड़की के पिता ने शिकायत नादेमऊ चौकी पर की।
चौकी इंचार्ज देवी सहाय ने दोनों पक्षों को बैठाया और बात की। तब लड़के के पिता ने बताया कि बरात लाने से पहले भैंस खरीदने के लिए लड़की के पिता ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये देने से मना कर दिया तो नाराज हो गए। अब शादी करने से मना कर रहे।
लड़के के पिता ने बताया कि बड़ी बेटी लापता हो गई और छोटी की उम्र 17 वर्ष है। इससे शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने समझाकर लड़के वालों को वापस घर लौटा दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया और स्थिति सामान्य हो गई है। शादी नहीं हुई। लड़की के उम्र को लेकर कोई पिता कागज दिखा नहीं सका। दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]