गांदरबल NHM कर्मचारियों का वेतन दो माह से रुका, गहराया आर्थिक संकट; तीसरे महीने में भी नहीं कोई उम्मीद
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/salary_news_latest-1771926506946_m.webpगांदरबल NHM कर्मचारियों का वेतन दो माह से रुका (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता,श्रीनगर। गांदरबल जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि पिछले दो महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है और तीसरा महीना भी जारी है।
केंद्र द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों ने पिछले दो महीनों से वेतन जारी होने में देरी की निंदा की है और स्वास्थ्य मंत्री सहित उच्च अधिकारियों से उनकी परेशानी कम करने का आग्रह किया है।
इस लंबे विलंब से काफी परेशानी हुई है और कर्मचारी अब गंभीर आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। कंगन और गांदरबल में काम करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों सहित कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहा है और पिछले दो महीनों का वेतन लंबित है।
मकसूद मजीद नामक एक डॉक्टर ने कहा, राज्य सरकार के कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन पर काम करने के बावजूद, हमें समय पर वेतन नहीं मिलता है। हमारे परिवार परेशान हैं।
स्थिति इतनी खराब है कि हमारे पास काम पर जाने के लिए यात्रा खर्च भी नहीं है।डा मकसूद ने कहा, हमने संबंधित अधिकारियों से कई बार वेतन जारी करने का अनुरोध किया है लेकिन हमारी गुहार अनसुनी कर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू-कश्मीर निदेशालय ने कुछ दिन पहले सभी विभागाध्यक्षों और डीडीओ को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम और शहरी स्वास्थ्य मिशन के लिए बीम्स के माध्यम से स्वीकृत गतिविधियों के लिए अप्रयुक्त शेष राशि के उपयोग का अनुरोध किया था।
इन गतिविधियों में वेतन, आशा प्रोत्साहन, जेएसवाई, जेएसएसके, आरबीएसके और अन्य मुख्य गतिविधियां शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किया जाना था। गांदरबल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बशीर अहमद ने बताया कि जिस पोर्टल के माध्यम से वेतन जारी किया जाता है, उसमें कुछ समस्या आ गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों में वेतन का वितरण कर दिया जाएगा। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]