झज्जर में 54 करोड़ के 33 प्रोजेक्ट को मिली हरी झंंडी, टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी; अगले माह शुरू होगा कार्य
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/jagran_news-1771922944156_m.webpकैप्शन: झज्जर में 54 करोड़ के 33 प्रोजेक्ट को मिली हरी झंंडी (File Photo)
जागरण संवाददाता, झज्जर। आपदा प्रबंधन व बाढ़ राहत उपायों से जुड़े सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 33 प्रोजेक्टों को सरकार की तरफ से हरी झंंडी दे दी गई है। इन प्रोजेक्टों पर लगभग 54 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। ताकि आगामी बरसात के सीजन से पहले सभी प्रोजेक्ट पूरे हो जाएं और जलभराव की स्थिति पैदा न हो।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फसलों की कटाई शुरू होते ही इन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इनके लिए विभाग की तरफ से चार माह का समय निर्धारित किया गया है।
इन प्रोजेक्टों से करीब 20 हजार एकड़ भूमि से पानी की निकासी की व्यवस्था होगी। जिले भर में मानसून के सीजन जैसी स्थिति दोबारा से पैदा ना हो और लोगों को समय पर राहत मिल सके इसके लिए सरकार इन योजनाओं को मंजूरी दी है।
पिछले मानसून के सीजन में भरा था हजारों एकड़ भूमि
पिछले मानसून के सीजन में हुई बारिश की वजह से जिले की हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई थी। जिसकी वजह से जिले में किसानों की हजारों एकड़ भूमि में बोई गई फसलें भी बर्बाद हो गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था।
वही बस्ती क्षेत्र में भी पानी भरने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिससे सबक लेते हुए पानी निकासी के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से 33 प्रोजेक्ट तैयार किए थे।
यह हैं मुख्य प्रोजेक्ट
[*]ड्रेन नंबर 8 की छंटाई व तटबंध मजबूत करने के लिए एक करोड़ रुपये
[*]ड्रेन नंबर 8 पर सुरहेती गांव के पास पंप हाउस बनाने व मशीन खरीदने पर 6. 42 करोड़ रुपये
[*] मुंगेशपुर ड्रेन के जीर्णोद्धार के लिए 310 लाख रुपये
[*]केसीबी ड्रेन की मजबूती के लिए और तटबंध बनाने के लिए 320 लाख रुपये
[*]केसीबी ड्रेन पर पुल बनाने के लिए 235 लाख रुपये
[*]हिटेची कंपनी की पोकलैंड मशीन खरीदने के लिए 85 लाख रुपये
[*]मातन लिंक ड्रेन पर बाक्स कल्वर्ट बनाने के लिए 250 लाख रुपये
[*] बिसाहन लिंक ड्रेन पर तीन पंप हाउस बनाने के लिए 394.94 लाख रुपये
[*]मारोत माइनर पर पंप हाउस बनाने के लिए 65.67 लाख रुपये
[*]जवाहरलाल नेहरू फीडर पर मशीन खरीदने के लिए 240.55 लाख रुपये
[*]बरहाना माइनर पर पंप हाउस बनाने के लिए 65.67 लाख रुपये
[*]ट्रेन नंबर आठ पर पंप हाउस के लिए 98.56 लाख रुपये
[*]जवाहरलाल नेहरू कैनाल पर पंप हाउस बनाकर मोटर लगाने के लिए 102.45 लाख रुपये
[*]पानी निकासी के लिए 3000 पाइप खरीदने के लिए 70 लाख रुपये
[*]ड्रेन नंबर आठ पर 74 किलोमीटर पर मशीनें लगाने के लिए 78.79 लाख रुपये
[*]इन योजनाओं सहित खेतों में भूमिगत पाइप लाइन दबा कर नहरों व ड्रेनों में पानी डालने के लिए 33 योजनाओं पर काम किया जाएगा।
चार माह में कार्य करेंगे पूरा
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 33 परियोजनाओं पर 53.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे करीब 20 हजार एकड़ भूमि का जल भराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। फसलों की कटाई पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई एवं जल संसाधान विभाग, झज्जर।
https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]