cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

उत्तराखंड: अब राजकीय मेडिकल हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी, सभी कक्षाएं स्थगित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Uttarakhand-Police-1771915738617_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई है।

यह ईमेल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। एहतियातन एमबीबीएस से लेकर एमडी और एमएस तक की सभी शैक्षणिक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं।

प्राचार्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

कालेज प्रशासन ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी। विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी राज्य के कई न्यायालयों, जिनमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित अन्य जिला न्यायालयों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हो चुके हैं। लगातार मिल रही इस प्रकार की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड: अब राजकीय मेडिकल हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी, सभी कक्षाएं स्थगित