दिल्ली के मयूर विहार में मॉल की पार्किंग में शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/car-body-1771902853705_m.webpबेसमेंट पार्किंग में खड़ी इसी कार के अंदर मिला शव l जागरण
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार में मंगलवार सुबह स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मॉल की पार्किंग में एक होंडा सिटी कार में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों ओर से क्षेत्र को सील कर दिया और कार से शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मौत कैसे हुई। पुलिस के अनुसार मौत प्राकृतिक कारण से हुई है या कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की हत्या, कुएं में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक पार्किंग में अकेले कब आया था और क्या किसी के साथ उससे कोई विवाद हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से इलाके में असुरक्षा की भावना पनप रही है और पुलिस से जल्द सच्चाई सामने लाने की उम्मीद है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का अंदाज़ा लगाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रोहतक में बीए छात्र की गला रेतकर हत्या, जोहड़ में मिला शव https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]