Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Ranchi Plane Crash: झारखंड एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? प्लेन क्रैश में सभी 7 लोगों की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

Ranchi Plane Crash: झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार (23 फरवरी) को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई। यह रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV था, जो रांची-दिल्ली सेक्टर पर मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) फ्लाइट चला रहा था। एयरक्राफ्ट ने 19.11 IST पर रांची से उड़ान भरी थी। इस पूरे मामले में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और AAIB की टीम जांच कर रही है।



चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने बताया, “एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।“ उन्होंने कहा, “यह आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत पाया। कुल 7 लोग मारे गए हैं। दो क्रू मेंबर थे। बाकी 5 एक मरीज और मरीज के परिवार के सदस्य थे।“



एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।




संबंधित खबरें
Namo Bharat RRTS: लॉन्च के पहले दिन ही मेरठ रैपिड ट्रेन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा किया पार अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 8:18 AM
आंध्र प्रदेश में मिलावटी दूध पीने से 4 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 7:41 AM
Ranchi Plane Crash: रांची में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरने के बाद चार्टर प्लेन क्रैश...सात लोग थे सवार अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:21 PM

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। एयरपोर्ट के डायरेक्टर कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, “रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।“



DGCA ने एक बयान में कहा, “23 फरवरी को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट C90 एयरक्राफ्ट VT-AJV, जो मेडिकल इवैक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) सेक्टर रांची-दिल्ली पर उड़ान भर रहा था। ये झारखंड के चतरा जिले की कसारिया पंचायत में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट ने रांची से 19:11 IST पर उड़ान भरी थी।“



बयान में आगे कहा गया, “कोलकाता से संपर्क होने के बाद, 19:34 IST पर एयरक्राफ्ट का कोलकाता से संपर्क और RADAR से संपर्क वाराणसी से लगभग 100 NM दक्षिण-पूर्व में टूट गया। जिला प्रशासन की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है और AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। आगे की जानकारी शेयर की जाएगी।“



SP सुमित कुमार अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, “हमें करीब 10 बजे जानकारी मिली कि एक एक्सीडेंट हुआ है... यहां पहुंचना मुश्किल था, इलाके को देखते हुए... दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी... कुल 7 मौतें हुई हैं।“



ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदला ट्रेड डील का समीकरण, भारत अब कर सकता है ज्यादा छूट की डिमांड



सूत्रों ने बताया कि जिस एयरक्राफ्ट में यह हादसा हुआ, वह एक एयर एम्बुलेंस थी। उसे रेडबर्ड एयरवेज रांची और दिल्ली के बीच चलाती थी। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कहा कि एक सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर है। साथ ही AAIB टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह एयरक्राफ्ट रांची एयरपोर्ट से रेगुलर मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट्स चला रहा था।
Pages: [1]
View full version: Ranchi Plane Crash: झारखंड एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? प्लेन क्रैश में सभी 7 लोगों की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच