J&K Weather: घाटी में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी, तापमान सामान्य से ऊपर; अगले 24 घंटे का पढ़ें अनुमान
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/himachal-weather-(6)-1771853069976_m.webpJ&K Weather: घाटी में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। घाटी में चिलेकलां व चिलेखुर्द से कम तीव्रता वाले 10 दिवसीय चिलेकलां का दौर शुष्क मौसम के बीच जारी है और इस बीच शुष्क मौसम के साथ-साथ सामान्य से कई डिग्री ऊपर रहने वाले तापमान से बढ़ी गर्मी का सिलसिला भी लगातार जारी है।
सोमवार को भी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम के बीच दिनभर धूप खिली रही, जबकि तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने रहने तथा तापमान के सामान्य से ऊपर बने रहने की संभावना जताई है।
अधिकांश इलाकों में धूप
गौरतलब है कि फरवरी महीने के आरंभ से ही घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं। जबकि अधिकांश स्थानों पर तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में धूप छाई रहती है और इसने पारे के स्तर को सर्दियों के सामान्य तापमान से कई डिग्री ऊपर पहुंचा दिया है।
इधर मौसम विभाग के अनुसार, महीने के अंत तक मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है। साथ ही 7 मार्च तक भी मौसम में कोई विशेष परिर्वतन न आने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को खेती का काम जारी रखने की सलाह दी है।
इधर, मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 1.0,काजीगुंड में 1.6,पहलगाम में -2.0, कुपवाड़ा में 0.3, कुकराग में 3.4, गुलर्मग में-0.4, कुलगाम में 0.2, बांडीपुर में -0.1 तथा शोपियां में -1.4 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]