मध्य प्रदेश: सीहोर के सेठ का ब्रिटिश हुकूमत पर 35,000 का कर्जा, 109 साल बाद नोटिस भेजने की तैयारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/bhopal-seth-1771895797903_m.webpसीहोर के सेठ का ब्रिटिश हुकूमत पर 35,000 का कर्जा (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीहोर के मशहूर व्यवसायी रहे सेठ जुम्मा लाल रूठिया के परिवार ने अब 109 साल पुराने एक कर्ज को लेकर ब्रिटिश क्राउन (यूनाइटेड किंगडम की सरकार) को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। यह कर्ज प्रथम विश्व युद्ध के दौर में वर्ष 1917 में ब्रिटिश हुकूमत को दिया गया था।
ब्रिटिश सरकार ने लिया था 35 हजार का कर्ज
दस्तावेजों के अनुसार, सेठ जुम्मा लाल रूठिया से ब्रिटिश सरकार ने 35 हजार रुपये का कर्ज लिया था। जुम्मा लाल के पोते विवेक रूठिया ने बताया कि कर्ज देने के 20 साल बाद 1937 में उनके दादा का निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता सेठ मानकचंद्र रूठिया को वसीयत में वे मूल दस्तावेज मिले, जिनमें ब्रिटिश हुकूमत के साथ हुए लेनदेन की पूरी लिखा-पढ़ी दर्ज थी।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/24/template/image/bhopal-1771895684356.jpg
विवेक रूठिया अब इन्हीं कानूनी दस्तावेजों के आधार पर ब्रिटेन सरकार से अपने पूर्वजों का बकाया वसूलने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
क्या कहता है कानून?
एडवोकेट जीके उपाध्याय का कहना है कि लिखा-पढ़ी के आधार पर ब्रिटिश क्राउन को नोटिस तो भेजा जा सकता है, लेकिन सफलता एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करेगी। किसी भी कर्ज में टाइम लिमिट अहम होती है। यदि एग्रीमेंट में समय सीमा के बाद की शर्तें स्पष्ट हैं, तो मामला मजबूत हो सकता है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]