deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

हाईटेक हुई दिल्ली पुलिस, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से अपराधियों पर कसेगी नकेल; भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहेगी तैनात

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Delhi-police-(7)-1771892240461_m.webp

शाहदरा जिले में एफआरएस तकनीक से लैस दिल्ली पुलिस।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला पुलिस ने सोमवार को दृष्टि नाम से एक आपरेशन की शुरुआत की है। पुलिस इस आपरेशन के जरिये फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) तकनीक के जरिये बदमाशों को पकड़ेगी। एशिया की सबसे बड़ी गारमेंट्स मार्केट गांधी नगर से जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने इसकी शुरुआत की।

यह तकनीक भीड़भाड़ वाली जगह ठीक से काम कर रही है या नहीं। चेक करने के लिए थाना क्षेत्र के एक घोषित बदमाश को मार्केट में बुलाया गया। एफआरएस के कैमरे ने दूर से ही बदमाश को पहचान लिया और मार्केट में उसकी मौजूदगी के बारे में पुलिस को सूचित किया।

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस फेशियल रिकग्निशन सिस्टम तकनीक का इस्तेमाल काफी वर्षों से कर रही है। फिलहाल इसका इस्तेमाल बड़े आयोजन स्थलों के आसपास हो रहा था। शाहदरा जिले में दृष्टि नाम का आपरेशन एएसआइ दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गगन और हेड कांस्टेबल जितेंद्र व अभय के साथ मिलकर लांच किया गय है।

जिले में एफआरएस तकनीक एक कार में लगाई गई है। कार के ऊपर दो कैमरे लगाए गए हैं और कार के अंदर पूरा सेटअप लगाया हुआ है। जो अपराधी होते हैं, पुलिस उनका रिकार्ड अपने पास रखती है। उस रिकार्ड को एफआरएस तकनीक से जोड़ा गया है। यह कार पूरे जिले में उन स्थानों पर घूमेगी, जहां पर भीड़ अधिक होती है। इस तकनीक के जरिये अपराधियों को पकड़ना आसान होगा।

यह भी पढ़ें- लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: हाईटेक हुई दिल्ली पुलिस, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से अपराधियों पर कसेगी नकेल; भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहेगी तैनात