रूस क्यों लड़ रहा है? यूक्रेन युद्ध की पांचवीं वर्षगांठ से पहले पुतिन ने बताया
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/putin-(1)-1771888979214_m.webpयूक्रेन के साथ क्यों जंग लड़ रहा है रूस?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन युद्ध के पांचवें वर्ष में प्रवेश की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन को नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने से रोकने के लिए रूस ने 24 फरवरी, 2022 को उसके खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ा था जो अभी तक जारी है।
इस युद्ध में रूस ने जहां यूक्रेन के हर क्षेत्र को निशाना बनाया है, वहीं अमेरिका और यूरोप के सहयोग से लड़ रहे यूक्रेन ने रूस के कई संवेदनशील ठिकानों पर ड्रोन हमले कर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।
20 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा
इस दौरान रूस ने यूक्रेन के करीब 20 प्रतिशत भूभाग पर कब्जा कर लिया है। अब इसी भूभाग पर कब्जे को लेकर दोनों देशों के बीच शांति के लिए वार्ता बाधित हो रही है।
सम्मान की परंपराओं को आगे बढ़ा रहें सैनिक
पुतिन ने कहा, \“रूसी सैनिकों की वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली वीरता और सम्मान की परंपराओं को आगे बढ़ा रही है। आज एक विशेष सैन्य अभियान के दौरान हमारे विशाल देश के सभी लोगों के प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर वीरतापूर्वक रूस के हितों की रक्षा कर रहे हैं।\“
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ) https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]