deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

भोपाल-धनबाद के बीच नई ट्रेन आज से पटरी पर, रेलमंत्री व मध्यप्रदेश के सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Rail-Minister-1771890834625_m.webp

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। भोपाल से धनबाद के बीच मंगलवार से नई ट्रेन चलेगी। भोपाल स्टेशन पर शाम 7:30 पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल-धनबाद के साथ भोपाल-चोपन के लिए भी नई ट्रेन का उद्घाटन होगा।

रेलमंत्री वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बुधवार शाम 7:20 पर धनबाद आएगी। वापसी में धनबाद से 25 फरवरी को रात 11 बजे उद्घाटन स्पेशल बनकर खुलेगी और अगले दिन रात 10:35 पर भोपाल पहुंचेगी।

भोपाल से धनबाद तथा धनबाद से भोपाल के लिए स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। एक मार्च से धनबाद से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन में भी टिकट बुक होने लगे हैं।
धनबाद स्टेशन पर छह नाबालिग का रेस्क्यू

जसीडीह से वास्को द गामा जा रही साप्ताहिक ट्रेन से सोमवार को छह नाबालिगों का रेस्क्यू हुआ। बाल तस्करी की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की सूचना पर आरपीएफ, रेल पुलिस व रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने धनबाद स्टेशन पर नाबालिगों को ट्रेन से रेस्क्यू किया।

बाल अधिकार कार्यकर्ता शंकर रवानी ने बताया कि बच्चों को मजदूरी कराने ले जाने की शिकायत मिली थी। उन्हाेंने एडीजी रेल और रेल पुलिस अधीक्षक को ई-मेल से इसकी सूचना दी। इस पर रेल पुलिस और आरपीएफ ने त्वरित कर ट्रेन के धनबाद स्टेशन पर आते ही सर्च आपरेशन चलाया और बच्चों को मुक्त कराया।

मुक्त कराये गये नाबालिग जसीडीह से सवार हुए थे। उनसे पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में उन्हें काम कराने ले जाने की बात सामने आई है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: भोपाल-धनबाद के बीच नई ट्रेन आज से पटरी पर, रेलमंत्री व मध्यप्रदेश के सीएम दिखाएंगे हरी झंडी