cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में की गई जांच

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/gurugram-(21)-1771887225541_m.webp

गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में जांच अभियान चलाया गया।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली में सोमवार सुबह वायु सेना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आने के बाद गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल आए बच्चों को समय से पहले ही पैरेंट्स को बुलाकर घर भेज दिया गया। एयरफोर्स स्टाफ, बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड की टीम ने स्कूल परिसर में गहन जांच अभियान चलाया, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

सोमवार सुबह दिल्ली में एयरफोर्स के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। थ्रेट ई-मेल में कहा गया कि आर्मी के स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित एयरफोर्स स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया।बता दें कि धमकी वाले ई-मेल में किसी विशिष्ट स्कूल का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा सतर्कता के चलते गुरुग्राम के एयरफोर्स स्कूल में भी जांच अभियान चला।

स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों की छुट्टी कर सुरक्षित घर भेज दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड टीम ने स्कूल परिसर की सघन तलाशी ली। गुरुग्राम के स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।मामले में पुलिस प्रवक्ता एएसआइ संदीप कुमार का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। गुरुग्राम के किसी स्कूल को कोई थ्रेट नहीं मिला है। गुरुग्राम पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सब्जी मंडी में नोटिस का दिखा असर, दुकानदारों ने स्वयं हटाए अतिक्रमण https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी, गुरुग्राम के भी वायु सेना स्कूल में की गई जांच