Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

गाजियाबाद में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Gang-1771884801778_m.webp

गाजियाबाद में युवती ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पुलिस को दी है। युवती का आरोप है कि उसके साथ 21 जनवरी को दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। शुक्रवार को आरोपितों ने युवती का पीछा भी किया।

एनडीआरएफ रोड पर युवती और उसके एक मित्र के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि जिस युवक पर आरोप है कि उसने मारपीट की शिकायत दी थी। युवती की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके परिचित युवक ने 21 जनवरी को लिफ्ट देेने के बहाने उसे गाड़ी में बैठाया और नशीला पेय पदार्थ पिलाकर कहीं ले गए। उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपितों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। रविवार को पीड़ित पक्ष ने कविनगर थाने में शिकायत दी थी। सोमवार को भी स्वजन कविनगर थाने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी है।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है उसने मारपीट की शिकायत दी थी। इसके बाद युवती पक्ष ने दुष्कर्म की शिकायत दी है। मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर हमला किया

विवेक विहार निवासी मनीष कुमार अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया में शनिवार को उनकी कार में एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उन्होंने विरोध किया तो चालक ने दोबारा टक्कर मारकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- फायर विभाग नोटिस देकर भूला, GDA की टालमटोल के चलते इंदिरापुरम में बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप