हापुड़ में दो पक्षों में फायरिंग के दौरान दुकान पर बैठे किशोर को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/HAPUR-(11)-1771877182688_m.webpदो पक्षों की लड़ाई में दुकान पर बैठे किशोर को लगी गोली।
जागरण संवाददाता, हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में सोमवार शाम दो पक्षों में बच्चों के झगड़े में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की आपस में मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली सामने वाले पक्ष को न लगकर दीवार से टकराई और बराबर में हलवाई की दुकान पर बैठे किशोर को लग गई। गोली लगने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने से पहले झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष फरार हो गए। पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं फायरिंग करने वाले युवक की तलाश में छापामारी की जा रही है
हाफिजपुर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार देर साय को गांव हृदयपुर में संजय हलवाई पुत्र शिवचरण की मिठाई की दुकान के पास प्रथम पक्ष जुनैद व उबैद पुत्र गण जुबेर निवासीगढ़ ग्राम हृदयपुर का द्वितीय पक्ष के अतीकुर्रहमान पुत्र मोहम्मद मुस्लिम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। अतीकुर्रहमान द्वारा अपने साथी उस्मान उर्फ पहलवान पुत्र मोहम्मद इरफान उर्फ हापुरिया निवासी हृदयपुर को बुला लिया।
उस्मान और अतीकुर्रहमान द्वारा तमंचे से प्रथम पक्ष के जुनैद और उसके भाई पर फायरिंग की गई जिसमें गोली बीच बचाव में आए संजय पुत्र शिवचरण के बेटे देव कुमार को कंधे में लग गई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है उक्त संबंध FIR पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है घायल की स्थिति खतरे से बाहर है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में होली के मद्देनजर रोडवेज बस कर्मियों की छुट्टियां रद, यात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]