LHC0088 Publish time Yesterday 23:56

उत्तराखंड: देवर के दोस्तों ने तमंचे के बल पर भाभी संग किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/24/article/image/Misdeed-1771871733382_m.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। सरस मेला देखकर बाइक पर देवर के साथ के साथ घर लौट रही महिला के साथ तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अरोपित उसी के देवर के दोस्त थे, जो अन्य बाइक पर सवार थे। घटना के वक्त आरोपितों ने देवर को पीटकर भगा दिया था।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

किच्छा रोड निवासी एक महिला रविवार शाम अपने पति को बताए बिना ही देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेला देखने चली गई।

रात 10 बजे के बाद वह देवर व उसके दोस्त के साथ बाइक से घर को वापस आ रही थी। बाइक देवर का दोस्त चला रहा था।

मोहल्ले में ही रहने वाले दो अन्य दोस्त भी दूसरी बाइक पर उनके साथ चल रहे थे। त्रिशूल चौक से जाने के बजाए वह किच्छा बाईपास पर एफएसएल रोड से जाने लगे।

यह देख महिला ने विरोध किया तो देवर ने उसे भरोसा दिलाया कि कुछ नहीं होगा। कुछ आगे बढ़ने पर अंधेरे में युवक ने बाइक रोक दी।

इसके बाद युवकों ने महिला के देवर की पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह वहां से भाग गया।

इसके बाद आरोपितों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे तैसे घर पहुंची महिला ने स्वजन को जानकारी दी।

सोमवार को पीड़ित महिला कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सराय काले खां में 6 साल की बच्ची की हत्या, कुएं में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती करने वाले दोषी को 20 साल की कैद, अर्थदंड भी लगाया https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड: देवर के दोस्तों ने तमंचे के बल पर भाभी संग किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच