चार केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, यूपी बोर्ड ने तैयार किए सेंटर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Uttar-pustika-1771871308631_m.webpसंवाद सूत्र, गोंडा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के चार विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज और शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
गैर हाजिर मिले 52 शिक्षकों को नोटिस
गत चार फरवरी से 17 फरवरी तक जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक समेत 52 कर्मी गैर हाजिर मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने निरीक्षण में गैर हाजिर मिले 52 अध्यापकों व कर्मियों को नोटिस जारी कर पांच दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। सही जवाब न मिलने पर वेतन बाधित करने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षामित्रों ने दिया आभार पत्र
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल की अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद करन भूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित आभार पत्र सौपा। जिलाध्यक्ष अवधेशमणि मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों की मांगों को मान रही है। मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने के साथ कई अन्य मांगें भी शिक्षामित्रों के हित में मानी गईं हैं। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]