deltin33 Publish time Yesterday 23:26

सऊदी अरब के रियाद में बदल जाएगा एअर इंडिया का पता, अब टर्मिनल 5 से उड़ान भरेंगे विमान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/air-india-1771869526336_m.webp

रियाद हवाई अड्डे पर एअर इंडिया की उड़ानों का नया ठिकाना टर्मिनल 5 (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KKIA) पर बड़े स्तर पर टर्मिनल पुनर्गठन का कार्य चल रहा है। इस बीच एअर इंडिया के टर्मिनल में बड़ा बदलाव किया गया है। आगामी 25 फरवरी से एअर इंडिया की सभी आवक और प्रस्थान उड़ानें अब नए आवंटित टर्मिनल 5 से संचालित होंगी।

दरअसल, एअर इंडिया ने सोमवार, 23 फरवरी को घोषणा की कि सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें टर्मिनल 5 से संचालित होंगी। यह बदलाव, 25 फरवरी से प्रभावी होंगे।
एअर इंडिया ने पोस्ट कर दी जानकारी

एअर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “25 फरवरी 2026 से, रियाद, सऊदी अरब आने-जाने वाली हमारी सभी फ्लाइट्स किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 5 से चलेंगी। यात्रियों से रिक्वेस्ट है कि बुकिंग करते समय अपनी अपडेटेड कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करें ताकि आपको हमारी तरफ से तुरंत नोटिफिकेशन मिल सकें।

किसी भी मदद और ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24x7 कॉल सेंटर से +91 1169329333, +91 1169329999 पर संपर्क करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com देखें।“
रियाद हवाई अड्डे पर टर्मिनल परविर्तन

रियाद एयरपोर्ट्स कंपनी (आरएसी) द्वारा प्रबंधित और संचालित, रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 16 फरवरी से 25 फरवरी तक टर्मिनल परिवर्तन परियोजना को लागू करना शुरू कर दिया है। गल्फ न्यूज के अनुसार, इसका उद्देश्य सऊदी राजधानी के मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों के प्रवाह को बेहतर बनाने के साथ-साथ समग्र यात्रा अनुभव और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है।
क्या है इसका उद्देश्य?

25 फरवरी से, टर्मिनल 5 को विदेशी एयरलाइंस द्वारा संचालित सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए निर्धारित किया जाएगा। उसी दिन, टर्मिनल 3 को टर्मिनल 4 के साथ मिलाकर राष्ट्रीय एयरलाइंस की घरेलू उड़ानों के लिए उपयोग किया जाएगा। इससे कनेक्टिंग फ्लाइट्स के लिए प्रतीक्षा समय कम हो जाएगा।

इस परियोजना से टर्मिनल की क्षमता में 33% की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष के 42 मिलियन यात्रियों से बढ़कर 2026 के अंत तक 56 मिलियन यात्रियों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, इसका उद्देश्य वार्षिक पारगमन और कनेक्टिंग यात्री क्षमता को बढ़ाकर 75 लाख तक करना है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में आने वाला है बर्फीला तूफान! एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें की रद

https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: सऊदी अरब के रियाद में बदल जाएगा एअर इंडिया का पता, अब टर्मिनल 5 से उड़ान भरेंगे विमान