cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल में जांच करने पहुंची CBI की टीम, गार्ड और वार्डन से की गहन पूछताछ

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/CBI-NEWS-(2)-1771863483268_m.webp

नीट छात्रा मौत मामले में जुटी सीबीआई। (सांकेतिक फोटो)



राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में मृत नीट छात्रा मामले की जांच के तार जोड़ने में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम सोमवार को हॉस्टल पहुंची।

टीम ने यहां दो घंटे रहकर उस कमरे का विस्तृत मुआयना किया, जिसमें छात्रा रहती थी। टीम ने हॉस्टल परिसर में रहकर हर छोटे-बड़े पहलू की जांच की और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को परखा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान टीम ने हॉस्टल संचालिका नीलम अग्रवाल और वार्डन से पूछताछ भी की गई।

अधिकारियों ने छात्रा के कमरे के साथ-साथ आसपास के कुछ अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, ताकि घटना के समय की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके। कमरे की स्थिति, सामान की व्यवस्था और अन्य भौतिक साक्ष्यों को ध्यान से देखा गया।

इसके बाद जांच टीम ने हॉस्टल के गार्ड अमरेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया। अमरेंद्र वही व्यक्ति है, जिसने छात्रा के बेहोश होने के बाद उसे तत्काल कमरे से नीचे उतारा था।

सीबीआई ने उससे घटना के समय की पूरी जानकारी ली, खासकर उस समय हॉस्टल में मौजूद लोगों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से सवाल किए।

यहां बता दें कि सीबीआई अपनी जांच के क्रम में पहले तीन बार छात्रा के जहानाबाद स्थित घर भी जा चुकी है। वहां परिवार के सदस्यों से बातचीत कर कई अहम जानकारियां जुटाई गई हैं।

अब तक छात्रा के मामा, भाई और मामी से पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा मामले से जुड़े कई पुलिसकर्मियों से भी सवाल-जवाब किए गए हैं। जांच एजेंसी को बिहार पुलिस, एसआइटी और सीआइडी से मिले डिजिटल साक्ष्य भी प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें- नीट छात्रा मौत मामला: सीबीआई ने तेज की जांच, परिजनों और पुलिस के बयानों का हो रहा मिलान https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल में जांच करने पहुंची CBI की टीम, गार्ड और वार्डन से की गहन पूछताछ