LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

दरभंगा के बिरौल में हथियारबंद बदमाशों ने लूटी बाइक, हवाई फायरिंग से दहशत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/firing-in-darbhanga--1771862990922_m.webp

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



संवाद सहयोगी, बिरौल (दरभंगा) । बिरौल थाना क्षेत्र में एक युवक से हथियार के बल पर बाइक लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना रविवार की देर रात की बताई जा रही है।

मामले को लेकर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के खेतास कलना निवासी सुकन मल्लिक के पुत्र अरुण मल्लिक ने शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि सुपौल बाजार से अपने घर लौटने दौरान कलना जाने वाली पथ पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले उनका मोबाइल छीन लिया।

फिर विरोध करने पर पिस्टल सटा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद उनकी यामहा आर-15 बाइक लूटकरबैर चौक की ओर फरार हो गए। हालांकि, जाते-जाते उनका लूटा हुआ मोबाइल फेंक दिया। जिसेपुलिस ने बरामद कर लिया है।

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं । संभावित ठिकानोंपर छापेमारी की जा रही है। हालांकि, घटना स्थल से कोई खोखा की बरामदगी नहीं हुई है।
मैट्रिक परीक्षा एडमिट कार्ड को लेकर मारपीट,सात घायल

दरभंगा । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर में सोमवार की शाम मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड की चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से सात लोग घायल हुए। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। आनन फानन में सभी घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के आजम नगर निवासी स्व. राजेंद्र प्रसाद के पुत्र अमर महतो (40), अमर महतो की पत्नी वीणा देवी (30), अमर महतो के पुत्र मुकेश कुमार (18) एवं उमेश कुमार (14) के रूप में की गई है।

वहीं दूसरे पक्ष के घायलों की पहचान यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के आजम नगर निवासी श्रीराम चंद्र साह के पुत्र लाल बाबू साह (50), जितेंद्र साह के पुत्र दीपक कुमार साह (16) एवं लाल बाबू साह की पत्नी रेखा देवी (43) के रूप में की गई है। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: दरभंगा के बिरौल में हथियारबंद बदमाशों ने लूटी बाइक, हवाई फायरिंग से दहशत