cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Raipur-police-station-1771862884871_m.webp

शिक्षा निदेशालय में हुई मारपीट के बाद रायपुर थाने में घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। जागरण



जागरण संवाददाता, देहरादून। शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर हैं।

रायपुर थाने के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि जब चुने हुए जनप्रतिनिधि ही कानून का उल्लंघन करने लगें तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि हिंसा और दबंगई की राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा निदेशक पर हमले के मामले में विधायक की तत्काल गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था सबके लिए समान है, साबित किया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी जनप्रतिनिधि को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रवीण त्यागी, सूरत सिंह नेगी, संजय शर्मा, पार्षद महेंद्र सिंह रावत, प्रीतम आर्य, विनीत डोभाल, सौरभ उनियाल, संजय उनियाल, शुभम चौहान, आदित्य रौथाण, तेजस्वी राणा, हिमांशु रावत, अर्पित राठी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, विधायक काऊ समेत अन्य पर मुकदमा

यह भी पढ़ें- देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला विवाद: शिक्षक संगठनों ने ननूरखेड़ा में लगाया जाम, थाने का किया घेराव https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांग