LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

8th Pay Commission: लेवल 1 से 18 तक, अलग-अलग हो सकता है फिटमेंट फैक्टर; 25 को आयोग की बैठक से पहले समझें पूरा कैलकुलेशन

नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिस मुद्दे पर है, वह है- फिटमेंट फैक्टर (8th pay commission fitment factor)। हर कर्मचारी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर फिटमेंट फैक्टर होगा कितना और सैलरी कितनी बढ़ेगी?

इसे लेकर ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह (manjeet singh patel) ने एक-एक कंफ्यूजन दूर किया। डॉ. मंजीत पटेल ने बताया कि फिटमेंट फैक्टर का मतलब है- पुरानी बेसिक सैलरी को एक तय गुणांक (मल्टीप्लायर) से गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय करना।
फिटमेंट फैक्टर कैसे कैलकुलेट होता है?

मान लीजिए लेवल 1 के किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है। अभी करीब 60% महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। अगर बिना किसी अतिरिक्त लाभ के सिर्फ DA को बेसिक में मर्ज कर दिया जाए, तो 18,000 × 1.6 = ₹28,800 हो जाता है।

यानी 1.6 का फिटमेंट फैक्टर तो पहले से मौजूद है- सिर्फ DA मर्ज करने से।

लेकिन कर्मचारी संगठनों की मांग इससे आगे है। उनका कहना है कि मौजूदा सैलरी तीन सदस्यों (पति-पत्नी और दो बच्चे) (8th pay commission family unit) के हिसाब से तय की गई थी। अब इसे पांच सदस्यों (पति-पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता) के आधार पर तय किया जाए।

अगर परिवार की यूनिट 3 से बढ़ाकर 5 की जाती है, तो खर्च लगभग 66% बढ़ता है। इस आधार पर न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर करीब 2.26 बनता है।

इसके बाद अगर 24% ग्रोथ फैक्टर जोड़ा जाए, तो फिटमेंट फैक्टर करीब 2.5 पहुंचता है।
2.5 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी सैलरी?

अगर 18,000 × 2.5 किया जाए तो नई बेसिक सैलरी होगी: ₹45,000

इसके बाद HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य भत्ते अलग से जुड़ेंगे।
तो लेवल 1 से लेवल 18 तक कितनी होगी सैलरी?



   ग्रेड
   वर्तमान बेसिक पे
   अनुमानित बेसिक पे


   Level 1
   18,000
   45,000


   Level 2
   19,900
   49,750


   Level 3
   21,700
   54,250


   Level 4
   25,500
   63,750


   Level 5
   29,200
   73,000


   Level 6
   35,400
   88,500


   Level 7
   44,900
   112,250


   Level 8
   47,600
   119,000


   Level 9
   53,100
   132,750


   Level 10
   56,100
   140,250


   Level 11
   67,700
   169,250


   Level 12
   78,800
   197,000


   Level 13
   118,500
   296,250


   Level 13
   131,100
   327,750


   Level 14
   144,200
   360,500


   Level 15
   182,200
   455,500


   Level 16
   205,400
   513,500


   Level 17
   225,000
   562,500


   Level 18
   250,000
   625,000



3.2 फिटमेंट फैक्टर की मांग क्यों?

कर्मचारी संगठन अब 3.2 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। हैदराबाद में हुई बैठक में यह तय किया गया कि यही प्रस्ताव JCM में रखा जाएगा।

अगर 18,000 × 3.2 किया जाए तो:
18,000 × 3 = 54,000
0.2 × 18,000 = 3,600
कुल = ₹57,600 (लगभग ₹58,000)

यानी लेवल-1 की बेसिक सैलरी करीब 58 हजार रुपए हो सकती है।



   ग्रेड
   वर्तमान बेसिक पे
   अनुमानित बेसिक पे


   Level 1
   18,000
   57,600


   Level 2
   19,900
   63,680


   Level 3
   21,700
   69,440


   Level 4
   25,500
   81,600


   Level 5
   29,200
   93,440


   Level 6
   35,400
   113,280


   Level 7
   44,900
   143,680


   Level 8
   47,600
   152,320


   Level 9
   53,100
   169,920


   Level 10
   56,100
   179,520


   Level 11
   67,700
   216,640


   Level 12
   78,800
   252,160


   Level 13
   118,500
   379,200


   Level 13
   131,100
   419,520


   Level 14
   144,200
   461,440


   Level 15
   182,200
   583,040


   Level 16
   205,400
   657,280


   Level 17
   225,000
   720,000


   Level 18
   250,000
   800,000



क्या सभी लेवल के लिए एक जैसा फिटमेंट फैक्टर होगा?

जरूरी नहीं। अभी पे मैट्रिक्स में 18 लेवल और अलग-अलग बैंड हैं। संभव है कि अलग-अलग बैंड के लिए अलग फिटमेंट फैक्टर तय हो।

उदाहरण के तौर पर:

[*]लेवल 1 से 5 तक एक बैंड
[*]लेवल 6 से 8 दूसरा बैंड
[*]ऊपरी लेवल अलग बैंड


निचले लेवल (1 से 5) की सैलरी कम है, इसलिए उनके लिए ज्यादा फिटमेंट फैक्टर दिया जा सकता है ताकि वेतन अंतर कम हो।
2.5 फिटमेंट फैक्टर न्यूनतम माना जा रहा

डॉ. पटेल के मुताबिक, अभी लेवल-6 की बेसिक ₹35,400 है, जबकि लेवल-7 की ₹44,900। दोनों में लगभग ₹10,000 का अंतर है। आगे के लेवल में यह अंतर 3-4 हजार रह जाता है। इसलिए वेतन गैप कम करने के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर संभव हैं।

डॉ. पटेल ने बताया कि औसतन 2.5 का फिटमेंट फैक्टर न्यूनतम जरूरत माना जा रहा है, लेकिन कर्मचारी संगठनों की मांग 3.2 की है। अगर 3.2 लागू होता है तो एंट्री लेवल की बेसिक सैलरी 57-58 हजार रुपए तक जा सकती है।

अब सबकी नजर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर है। फिटमेंट फैक्टर कितना तय होता है, उसी पर तय होगा कि कर्मचारियों की सैलरी में असली उछाल कितना आएगा।

बता दें कि 25 फरवरी को आठवें वेतन आयोग की बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें देशभर के बड़े संगठनों के सदस्य शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें फिटमेंट फैक्टर पर बात हो सकती है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: 8th Pay Commission: लेवल 1 से 18 तक, अलग-अलग हो सकता है फिटमेंट फैक्टर; 25 को आयोग की बैठक से पहले समझें पूरा कैलकुलेशन