सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ने CM योगी से की मुलाकात, कहा- निवेश और व्यापार को मिलेगा नया विस्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Lawrence-Wong-cm-yogi-1771863000629_m.webpराज्य ब्यूरो, लखनऊ। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरे पोस्ट कर इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया है। प्रधानमंत्री वांग ने अपने संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है और देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है। सिंगापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत खुशी हुई।
वांग ने उल्लेख किया कि सिंगापुर की कई कंपनियां उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से लाजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में संबंधों को और अधिक मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
सिंगापुर पीएम ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी के साथ आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई। अंत में वांग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल दौरे की कामना करते हुए आशा जताई कि यह यात्रा दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देगी।
यह भी पढ़ें- सिंगापुर में गूंजा नारा \“योगी हैं तो यूपी है\“, महिला ने- कहा अब यूपी में रात में बिना सारे निकल सकती हैं महिलाएं https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]