ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने T20 World Cup में किया बड़ा कारनामा, टूटते-टूटते बचा श्रीलंका का वर्ल्ड रिकॉर्ड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/ZIM-vs-WI-1771862817995_m.webpवेस्टइंडीज ने बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल के अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया ये स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ श्रीलंका का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटते बचा है।
जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनके गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। शिमरन हेटमायर ने कमाल की बैटिंग करते हुए 19 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने भी फिफ्टी लगाई और विंडीज को 254 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वेस्टइंडीज ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस लिस्ट में पहले स्थान पर श्रीलंका की टीम मौजूद है, जिन्होंने 2007 में केन्या के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे। श्रीलंका का ये रिकॉर्ड टी20 विश्व कप के पहले संस्करण से अब तक नहीं टूटा है। विंडीज ने आयरलैंड को पीछे छोड़ा है, जिसने इसी वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ 235 रनों का स्कोर खड़ा किया था। अब आयरलैंड का ये रिकॉर्ड तीसरे स्थान पर खिसक गया है। https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages:
[1]