deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए भेजी थी अपनी जगह भाई की फोटो, बिचौलिए ने 1.20 लाख लेने की बात को नकारा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Faridabad-Khabar-(17)-1771862014723_m.webp

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नूंह उपद्रव के दौरान चर्चा में आए बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पर शादी करने को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शादी तय करवाने वाले बिचौलिए पंकज ने सोमवार को कहा कि बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए अपने भाई का फोटो भेजा था। जिसका कुछ समय पहले निधन हो गया था।

लड़की ने उस फोटो को देखकर ही शादी के लिए हां की थी, लेकिन जब लड़की को बिट्टू के धोखे के बारे में पता लगा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पंकज ने यह भी कहा कि बिट्टू ने उनको शादी के लिए कोई रुपये नहीं दिए।
बिट्टू बजरंगी पर शादी में धोखाधड़ी का आरोप

इस पूरे मामले में बिट्टू बजरंगी का एक लड़की से मोबाइल पर बातचीत करने का ऑडियो(दैनिक जागरण इसके वास्तविक होने की पुष्टि नहीं करता है) भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह लड़की से वह अपने पास आने की बात कर रहे हैं। इस मामले में बिट्टू ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में लड़की और बिचौलिए के खिलाफ शिकायत दी थी।

इस मामले में बिचौलिया पंकज ने सोमवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि उनके साले बंटी के पास बिट्टू का आना जाना था। उसने बंटी से शादी कराने की इच्छा जताई थी। इस पर बंटी ने अलीगढ़ की रहने वाली लड़की से मिलवाया, लेकिन वह पसंद नहीं आयी।

यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा। इसके बाद बंटी ने अलीगढ़ की एक और लड़की से बिट्टू की शादी की बात चलाई, लेकिन दो दौर की बातचीत के बाद बिट्टू सीधा लड़की के परिवार वालों से फोन पर बातचीत करने लगा।
भाई की फोटो देख शादी के लिए तैयार हुई थी लड़की

पंकज ने आरोप लगाया कि इस दौरान बिट्टू बजरंगी ने अपनी जगह अपने भाई की फोटो भिजवा दी। जिसको देखकर लड़की ने अपनी सहमति जता दी। जब वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद आई तो उसको मामले की जानकारी लगी। इसके बाद उसने शादी के लिए मना कर दिया।

इस मामले में बिट्टू बजरंगी से जब बात की गई तो उन्होंने सारे आरोपों को गलत बताया व कहा कि शादी के लिए उन्होंने अपना ही फोटो भेजा था। उनके साथ लड़की पक्ष और बिचौलिए ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में सोमवार को बिट्टू बजरंगी ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी से शादी के नाम पर 30 हजार की ठगी, अलीगढ़ से बैरंग लौटी बारात https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: बिट्टू बजरंगी ने शादी के लिए भेजी थी अपनी जगह भाई की फोटो, बिचौलिए ने 1.20 लाख लेने की बात को नकारा