Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Bafta Awards में Boong की ऐतिहासिक जीत पर खुश हुए पीएम मोदी, मेकर्स को दी बधाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/pmmodiboong-1771861778096_m.webp

पीएम मोदी और बूंग फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म बूंग ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) समारोह में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता।

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। ब्रिटेन के साउथबैंक सेंटर स्थित रायल फेस्टिवल हाल में रविवार को आयोजित समारोह में बूंग ने डिज्नी की फिल्मों लिलो एंड स्टिच और जूटोपिया-2 के साथ-साथ एनिमेटेड साइंस फिल्म आर्को को पछाड़कर यह खिताब जीता। बूंग की इस ऐतिहासिक जीत पर अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है।
बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

79वें बाफ्ता अवॉर्ड में जीत का परचम लहराने वाली बूंग ने देश का नाम रोशन कर दिया है। मूवी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत पर फिल्म से जुड़ी टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिख लिखा है-

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट से लेकर प्रिंस विलियम तक, BAFTA रेड कार्पेट पर दिखा सितारों का जलवा; यहां देखें फोटोज

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/23/template/image/pmmodiboong-(1)-1771862255069.jpg

इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह वास्तव में बहुत खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।


Congratulations to all those associated with this film. This is indeed a moment of immense joy, especially for Manipur. It also highlights the immense creative talent in our nation. https://t.co/fd95WriuTG — Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026


इसके अलावा सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने बूंग की जीत पर खुशी जाहिर की है, जिनमें फिल्म निर्माता करण जौहर, शेखर कपूर और अभिनेत्री कंगना रनौत सहित इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। बता दें कि यह निर्देशक के रूप में लक्ष्मीप्रिया देवी की पहली फिल्म है।

बूंग की कहानी मणिपुर के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पिता को अपने परिवार से मिलाने के लिए यात्रा पर निकलता है।
इस मूवी ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

बाफ्टा समारोह में वन बैटल आफ्टर अनदर, सिनर्स और आई स्वियर कुछ सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। पाल थामस एंडरसन की राजनीतिक थ्रिलर वन बैटल आफ्टर अनदर ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह पुरस्कार जीते। रयान कूगलर की फिल्म सिनर्स ने तीन पुरस्कार जीते। बाफ्टा में किसी अश्वेत फिल्म निर्माता की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। किर्क जोन्स की आई स्वियर ने भी तीन पुरस्कार जीते।

यह भी पढ़ें- Bafta Award में 6 कैटेगरी में रही विजेता, OTT पर कब और कहां आ रही है One Battle After Another https://www.jagranimages.com/images/womenday780x100.png?v1https://www.jagranimages.com/images/womendayANI380x100.gif
Pages: [1]
View full version: Bafta Awards में Boong की ऐतिहासिक जीत पर खुश हुए पीएम मोदी, मेकर्स को दी बधाई