अयोध्या में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, छह लोग घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/15_08_2025-pratapgarh_accident_24014025_m-1771861649065-1771861672423_m.webpबाइक व ई-रिक्शे की टक्कर में युवक की मौत। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, मयाबाजार (अयोध्या)। गोसाईंगंज-अमसिन मार्ग के अंकारीपुर मजरा के देवगिरिया मोड़ पर सोमवार की शाम विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार और ई-रिक्शा में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शे पर बैठे आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोसाईगंज से राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज दर्शननगर रेफ़र किया गया है।
बाइक चला रहे युवक की पहचान अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के बाला पैकौली निवासी 20 वर्षीय मनीष राजभर के रूप में हुई है। ई-रिक्शा पर सवार रहे नंदलाल, सुरजीत, लाली देवी, राम शंकर, निखिल, सीतापति, राजमणि घायल हुए हैं।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईंगंज पहुंचाया गया, जहां सुरजीत और नंदलाल की हालत गंभीर बताई गई है।
सभी घायलों को राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज, दर्शननगर रेफ़र कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शारदेंदु दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- महिला ने Reel बनाकर पुलिसकर्मियों को दी गाली, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बैंक की कैश वैन से टकराई कार, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Pages:
[1]