LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

दुल्हन के पालतू कुत्ते ने मचाया बवाल, टूटी शादी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और कुर्सियां!

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शादी की खुशी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब एक पालतू कुत्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि शादी ही रद्द करनी पड़ी। तान्या केशरवानी और सुमित, जनवरी में कानपुर में घर से भागकर शादी कर चुके थे। बाद में दोनों परिवारों की बातचीत से तय हुआ कि 18 फरवरी को फतेहपुर में धूमधाम से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ समारोह किया जाएगा।



दूल्हे के मुताबिक, रात में ज्वेलरी चढ़ाने की रस्म चल रही थी। उसी दौरान करीब सुबह 4 बजे दुल्हन के घर का कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के एक युवक ने कुत्ते को मार दिया। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया।



बहस से मारपीट तक पहुंचा मामला




संबंधित खबरें
Bihar: स्कूलों के पास मांस-मछली की बिक्री पर लगेगी रोक, बिहार सरकार का बड़ा फैसला अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:11 PM
Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पलटी डबल डेकर बस... 5 लोगों की मौत अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:38 PM
Bengaluru: 19 साल की लड़की से वैलेंटाइन डे पर गैंगरेप! इंस्टा पर बने दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया, जबरन दिया नशीला पदार्थ अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:37 PM

कुत्ते को मारने की बात पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।



चश्मदीदों के मुताबिक, लाठी-डंडे और कुर्सियां तक चलीं। इस झगड़े में कम से कम 8 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दुल्हन पक्ष के तीन लोगों के सिर में चोट आई। सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।



हंगामे के बाद दोनों परिवार खागा थाने पहुंचे, जहां आपसी सहमति से शादी समारोह रद्द कर दिया गया। हालांकि, शादी रद्द होने के फैसले को तान्या ने मानने से इनकार कर दिया।



बताया जा रहा है कि वह प्रयागराज स्थित अपने घर से निकलकर पांच दिन बाद अकेले ही ससुराल पहुंच गई।



शुरुआत में ससुराल पक्ष ने उसे वापस जाने को कहा, लेकिन तान्या ने अपने पति के साथ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में उसने कहा कि उनकी शादी जनवरी में ही हो चुकी थी और फरवरी का कार्यक्रम सिर्फ समाज के सामने रस्म निभाने के लिए था।



सोते समय पिता पर चाकू से वार, बाप की कातिल बनीं दो बेटियां! कत्ल की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
Pages: [1]
View full version: दुल्हन के पालतू कुत्ते ने मचाया बवाल, टूटी शादी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और कुर्सियां!