cy520520 Publish time 2026-2-23 19:01:05

Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पलटी डबल डेकर बस... 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा बस सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के जौखंडी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी स्लीपर/डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 16 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।



ड्राइवर को नींद आने की वजह से हुआ हादसा



अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर को नींद लगने की वजह से हादसा हुआ है। यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।




संबंधित खबरें
Bihar: स्कूलों के पास मांस-मछली की बिक्री पर लगेगी रोक, बिहार सरकार का बड़ा फैसला अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:11 PM
दुल्हन के पालतू कुत्ते ने मचाया बवाल, टूटी शादी, दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे और कुर्सियां! अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 6:37 PM
Bengaluru: 19 साल की लड़की से वैलेंटाइन डे पर गैंगरेप! इंस्टा पर बने दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया, जबरन दिया नशीला पदार्थ अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:37 PM

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ है। वहीं इस भीषण सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। फिलहाल इस हादसे में 40 से अधिक लोगों को घायल बताया जा रहा है। गंभीर घायलों को सीएचसी गोसाईगंज से केजीएमयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया।



बता दें कि इससे पहले रविवार देर रात नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी के पास यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिर जाने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। ये बस पोखरा से काठमांडू आ रही बस रविवार देर रात डेढ़ बजे काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर पश्चिम में पृथ्वी राजमार्ग पर त्रिशूली नदी में जा गिरी, जिससे कई यात्री हताहत हो गए। बस से 28 घायल यात्रियों को निकाला गया। मारे गए लोगों में एक ब्रिटिश और एक न्‍यूजीलैंड का नागरिक शामिल हैं।
Pages: [1]
View full version: Purvanchal Expressway Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पलटी डबल डेकर बस... 5 लोगों की मौत