Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

गुरुग्राम में लड़की ने युवक को सरेआम जड़े कई थप्पड़, हरकत देख हैरान हुए लोग; वीडियो वायरल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/23/article/image/Gurugram-Khabar-(74)-1771847235186_m.webp

लड़के के साथ मारपीट करती युवती। फोटो- वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक युवती ने युवक को सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए। जब लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो युवती ने उन्हें भी पास आने से मना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो गुरुग्राम में कहां का है और युवक-युवती कौन है। इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। फिलहाल कोई भी शिकायत गुरुग्राम पुलिस के पास नहीं पहुंची।

सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवती एक स्कूटी पर बैठी हुई है और उसने एक युवक का गिरेबान पकड़ रखा है। उसने देखते ही देखते कई थप्पड़ जड़ दिए। युवक इसका कोई विरोध नहीं कर रहा था।

आसपास खड़े लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो युवती ने उन्हें भी रोक दिया। जब लोगों ने पुलिस बुलाने के लिए कहा तो युवती चिल्लाने लगी कि बुला ले पुलिस, वह भी चाहती है कि पुलिस आए। उसके पास सारे सबूत हैं।युवती की हरकत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि यह किसी कालेज का परिसर है। इसमें खड़ी गाड़ियां भी गुरुग्राम नंबर की थीं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक कोई भी शिकायत गुरुग्राम पुलिस के पास नहीं पहुंची है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: गुरुग्राम में लड़की ने युवक को सरेआम जड़े कई थप्पड़, हरकत देख हैरान हुए लोग; वीडियो वायरल